फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar: ग्रामीणों ने तीन घंटे बंद रखा ढेला और झिरना पर्यटन मार्ग, मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं ग्रामीण

Fri, 15 Dec 2023 01:31 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

रामनगर में बाघ के हमले में मारी गई महिला के परिजनों को 25 लाख मुआवजा सहित अन्य मांगों को लेकर ग्रामीणों ने धरना देकर तीन घंटे तक ढेला गेट बंद किया। ग्रामीणों ने आगामी 21 दिसंबर को वन परिसर रामनगर में धरने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
वन विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतरे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर में बाघ के हमले में मारी गई महिला के परिजनों को 25 लाख मुआवजा सहित अन्य मांगों को लेकर ग्रामीणों ने धरना देकर तीन घंटे तक ढेला गेट बंद किया। इस पर पर्यटकों को दूसरे रास्ते से पर्यटन जोन में सफारी के लिए भेजा गया। समस्याओं का समाधान न करने पर ग्रामीणों ने आगामी 21 दिसंबर को वन परिसर रामनगर में धरने की चेतावनी दी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को धरने पर वक्ताओं ने कहा कि हम पर्यावरण व टाइगर संरक्षण के खिलाफ नहीं है लेकिन इंसानों को मारकर जानवरों को बचाने की नीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाघ और तेंदुए गांव में आकर लोगों पर हमला कर रहे हैं। 

कहा कि वन प्रशासन पटरानी के बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है। सरकार को बच्चों के स्कूल आने-जाने के लिए बस की व्यवस्था करनी चाहिए। कार्यक्रम संयोजक ललित उप्रेती ने बताया कि 25 लाख मुआवजा, घायल अंकित के इलाज के बिलों का भुगतान, बाघ के आतंक से निजात समेत अन्य मांगों को लेकर 21 दिसंबर को बड़ी संख्या में लोग वन परिसर रामनगर पहुंचेंगे और आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। यहां जसवंती देवी, पुष्पा चंदोला,  बसंत, शारदा, रेखा आर्य, किशोरी लाल, महेश जोशी, संजय मेहता, मनीष कुमार आदि महिलाएं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें