फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मूलभूत सुविधाओं के लिए सुल्ताननगरी के ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग।
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौलापार के पास सुल्ताननगरी क्षेत्र के लोगों ने मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में प्रदर्शन किया। कहा कि यदि शीघ्र उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन तेज करेंगे। नए विद्युत कनेक्शन न देने लोगों में खासा गुस्सा था।
विज्ञापन


पूर्व बीडीसी सदस्य अर्जुन बिष्ट के नेतृत्व में कई ग्रामीण सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। बिष्ट ने कहा कि सरकार ने सुल्ताननगरी क्षेत्र को प्राधिकरण के दायरे में शामिल तो कर दिया लेकिन वहां बसे लोगों को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं दी जा रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने जमीन का मालिकाना हक दिलाने, नए विद्युत कनेक्शन देने, सड़क और पानी की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। बाद में उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। प्रदर्शनकारियों में अर्जुन बिष्ट, शांति देवी, हंसी देवी, मनोरमा, शोभा देवी, सुनीता देवी, विनोद कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें