फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पीएम आवास योजना के मानकों में संशोधन के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग।
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रधानमंत्री आवास योजना के मानकों में संशोधन की मांग के लिए सोमवार को नगर निगम के टनकपुर रोड वार्ड संख्या 14 के लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। कहा कि मौजूदा मानकों के तहत जरूरतमंदों को इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


पार्षद धर्मवीर के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे लोगों ने कहा कि वार्ड नंबर 14 में स्थित मलिन बस्ती में अत्यंत गरीब परिवार के लोग रहते हैं जिनके पास न तो पक्का मकान है और न ही अन्य सुविधाएं। अधिकतर लोग कच्चे घरों में रह रहे हैं। लोगों का कहना था कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत ढाई लाख से पांच लाख रुपये तक मकान बनाने के लिए दिए जा रहे हैं। कहा कि वार्ड की अधिकतर भूमि नजूल होने के कारण लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से आवास योजना के मानकों में सरलीकरण कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में अतर सिंह, राम नारायण, राकेश, उमेश प्रेमी, बंटी, विमला, राधा, हीरा, रजनी, सुरेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें