रामनगर। ग्राम पूछड़ी के ग्रामीणों ने पानी कनेक्शन नहीं मिलने पर जल निगम कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। अधिशासी अभियंता पल्लवी चौधरी के कार्यालय में नहीं मिलने पर उन्होंने एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान वन ग्राम संगठन के अध्यक्ष एस लाल ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत पेयजल लाइन बिछाई गई, लेकिन कई परिवार अभी भी इससे अछूते हैं। उन्होंने ग्राम पूछड़ी नई बस्ती में वंचित सभी परिवारों को कनेक्शन देने की मांग की है। एक माह के भीतर मांग पूरी नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व राज्यमंत्री पुष्कर दुर्गापाल, डॉ. निशांत पपने, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष समित लोहनी, प्रधान मोहम्मद ताहिर, शांति मेहरा, लक्ष्मी देवी, टीकम सिंह, गोविंद राम, पवन कुमार, कमला देवी समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।