पानी की किल्ल्त को लेकर ग्राम कानियां के लोगों ने शुक्रवार को जल संस्थान कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी कर पानी की किल्लत से निजात दिलाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
शुक्रवार को दर्जनों ग्रामीण पेयजल समस्या लेकर जल संस्थान पहुंचे। दफ्तर में कोई भी अधिकारी नहीं मिलने से गुस्साए ग्रामीणों ने बाहर आकर नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में तहसील में जाकर ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में 40 परिवार रहते हैं। गांव में पिछले दो साल से पानी का संकट है, जिसका समाधान नहीं किया जा रहा है। पिछले साल 150 मीटर नई पाइप लाइन बिछाने का सर्वे भी विभाग द्वारा किया गया था, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। प्रदर्शन करने वालों में केआर पांडे, देवेंद्र सिंह मनराल, संजय मेहता, रामपाल बिष्ट, पार्वती बोरा, कमला परगाई, संजय मेहता, अनीता रावत, देवी सिंह रावत, हेमा बेलवाल, पुष्पा देवी, सुनीता कांडपाल, ललित नेगी, बीना देवी आदि लोग थे। ब्यूरो
कुआंताल की पेयजल समस्या को हल कराने की मांग
भीमताल (नैनीताल)। गर्मी बढ़ने के साथ ही नगर के कुआंताल और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल संकट की स्थिति पैदा होने लगी है। बार-बार मांग के बाद भी क्षेत्र में पेयजल लाइन की क्षमता में वृद्धि न किए जाने से लोगों में गुस्सा है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप पाठक की ओर से पेयजल मंत्री प्रकाश पंत को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि कुआंताल और आसपास के क्षेत्रों में पौन इंच की लाइन के स्थान पर ढाई इंच की पेयजल लाइन बिछवाई जाए।