फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital leopard terror: इन दो इलाकों में धमका तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने शुरू की गश्त

Sat, 30 Dec 2023 04:46 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल के भीमताल में बाघ और तेंदुए को लेकर लोगों में डर बना हुआ हैं। एक बार फिर  भीमताल के पिनसेला और थपलिया मेहरा गांव में तेंदुए के दिखने से ग्रामीणों में भय का माहौल हैं। 
विज्ञापन
तेंदुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जंगलियागांव में एक बाघिन को पकड़ने के बाद भी ग्रामीणों में दहशत बरकरार है। शुक्रवार सुबह भीमताल ब्लॉक के पिनसेला और थपलिया मेहरा गांव में तेंदुए के दिखने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दे दी है। 

विज्ञापन


रेंजर विजय मेलाकानी ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना दी गई थी। वनकर्मियों की टीम को गांव में भेज दिया है। क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं। पिनरो की प्रधान तारा पलड़िया ने बताया कि पिनसेला में तेंदुए के दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से पिनरों गांव में गश्त जारी रखने की मांग की है। जंगलियागांव की प्रधान राधा कुल्याल ने बताया कि शिमाला में ग्रामीणों को बाघ की गुर्राहट सुनाई दी है। उधर, नगर पंचायत वार्ड नंबर चार स्थित थपलिया मेहरागांव में शुक्रवार शाम तेंदुआ घूमते नजर आया है। समाजसेवी कार्तिक कर्नाटक और पूरन बृजवासी ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

ये पढ़ें- Uttarakhand: कौन होता है हाईकोर्ट...वायरल हो रहा वीडियो, उत्तराखंड के इस मंत्री ने पार कर दी सारी हदें
विज्ञापन
विज्ञापन


बाघिन को ढेला रेस्क्यू सेंटर भेजा गया : वन विभाग ने भीमताल से पकड़ी गई बाघिन को रानीबाग से ढेला रेस्क्यू सेंटर को भेजा दिया है। इस बाघिन को चोट भी लगी हुई है। चार दिन तक यह बाघिन रेस्क्यू वाहन में ही थी। कार्बेट पार्क के उप निदेशक दिगांथ नायक ने बताया कि ढेला रेेस्क्यू सेंटर में बाघिन पहुंच गई है, यहां पर रखने के साथ ही उसका उपचार भी हो सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें