भीमताल (नैनीताल)। जिला ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने सोमवार को विभिन्न समस्याओं का ज्ञापन सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय को सौंपा। उन्होंने वीबी-जी राम-जी योजना के श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन करने, जिला योजना मद में पास होने वाले प्रस्ताव ग्राम पंचायतों की खुली बैठकों में अनिवार्य रूप से पारित करने, जिला योजना समिति की बैठक में जिले से 5 से 10 ग्राम प्रधानों को आमंत्रित सदस्य के रूप में प्रतिभाग कराने, प्रधानों को न्यूनतम 20 हजार रुपये मानदेय, पंचायत राज एक्ट में पारित सभी 29 विभागों को जल्द ग्राम पंचायतों में हस्तांतरित करने की मांग की।
इस दौरान भीमताल ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गंगोला, सुरेंद्र बोहरा, नंदन सिंह बिष्ट, किशन दर्मवाल, दिनेश जोशी, तारेश बिष्ट, सीमा पाठक, पूजा बिष्ट, प्रेमा देवी, ऋतु जोशी, गीता डोगरा आदि मौजूद रहीं।