फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एसटीएच और बेस अस्पताल की ओपीडी तीन हजार के पार

Tue, 18 Aug 2026 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। स्वतंत्रता दिवस और रविवार के दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को अस्पताल खुलते ही मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। एसटीएच में 1937 और बेस अस्पताल में करीब 1100 मरीजों ने ओपीडी में उपचार कराया।
विज्ञापन

सबसे अधिक भीड़ एसटीएच के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में रही जहां 320 मरीज पहुंचे। त्वचा रोग विभाग में 222, सर्जरी में 175, स्त्री रोग विभाग में 140, टीबी एंड चेस्ट विभाग में 125 और कैंसर विभाग में 45 मरीजों की ओपीडी रही। अन्य विभागों में भी मरीजों की संख्या अधिक रही। बेस अस्पताल में हड्डी रोग और जनरल मेडिसिन की ओपीडी में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली।

एसटीएच में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग ओपीडी शुरू
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल के अस्थि रोग विभाग में सोमवार से वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग ओपीडी की व्यवस्था शुरू कर दी गई। इसके लिए अलग कक्ष बनाया गया है। सोमवार को अस्थि रोग विभाग में करीब 195 मरीजों की ओपीडी हुई जिसमें लगभग 20 वरिष्ठ नागरिक शामिल रहे। विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. गणेश सिंह धर्मशक्तु ने बताया कि बढ़ती उम्र में हड्डियों और जोड़ों से संबंधित समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में लंबे समय तक लाइन में खड़ा रहना वरिष्ठ नागरिकों के लिए कठिन होता है। इसी को ध्यान में रखकर यह व्यवस्था की गई है। संवाद
विज्ञापन


एक माह बाद एसटीएच में ज्वाइंट पेन विशेषज्ञ की ओपीडी शुरू
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में करीब एक माह बाद ज्वाइंट पेन विशेषज्ञ की ओपीडी फिर शुरू हो गई। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉ. नितिन जोशी अटैचमेंट के तहत अब हफ्ते में दो दिन सोमवार और शनिवार को एसटीएच में सेवाएं देंगे। डॉ. जोशी का करीब डेढ़ माह पहले अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरण हुआ था। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें