फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रम-पिकप भिड़ंत में पांच घायल 

Tue, 17 May 2016 01:08 AM IST
हल्दूचौड़(नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्दूचौड़(नैनीताल)। अनियंत्रित गति से आ रहे पिकप की मोटाहल्दू के पास जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना में पांच लोग घायल हो गए। जिनमें एक ही हालत गंभीर बताई गई है। सभी घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद पिकप चालक मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गेहूं लदे ओवर लोड पिकप संख्या यूए 04 टीए 5791 की लालकुआं को सवारियां लेकर जा रहे विक्रम संख्या यूके 04 टीए 5229 से मोटाहल्दू के पास जबरदस्त भिड़ंत हो गई।  जिसमें विक्रम सवार नीरज चौहान (26) काशीपुर, देवेंद्र सिंह (25) काशीपुर, बसंती देवी (34) टूटी पुलिया नगला, मंजू चोपड़ा (35) खड़कपुर मोटाहल्दू, मंजू चोपड़ा का पुत्र योगेश (21) घायल हो गए। इनमें मंजू चोपड़ा की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन


पिकप में लदे थे गेहूं के 60 कट्टे
हल्दूचौड़(नैनीताल)। पिकप ओवर लोडेड बताया गया है। बताया गया है कि पिकप में 50-50 किलो के 60 कट्टे लदे थे। गेहूं मं हरियाणा सरकार का टैग लगा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें