फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में भी चला विकास प्राधिकरण का डंडा

Sat, 09 Dec 2017 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)।
विज्ञापन
रामनगर में खताड़ी क्षेत्र का मौका मुआयना करते एसडीएम। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने एक मोबाइल टावर सहित दो घरों के निर्माण कार्य को रुकवा दिया। इससे शहर में हड़कंप मच गया।  डीडीए के सचिव श्रीष कुमार ने बताया कि पंपापुरी का एक शिष्टमंडल उनसे मिला था। इसमें शामिल लोगों ने बताया कि नगरपालिका की अनुमति के बिना उनके मोहल्ले में जिओ मोबाइल टावर का निर्माण किया जा रहा था।
विज्ञापन


इसकी शिकायत मिलते ही नगरपालिका के ईओ मनोज दास को मौके पर भेजा गया। उन्होंने निर्माण को रुकवा दिया। कुमार ने बताया कि जिओ के कर्मचारियों को भी टावर लगाने से पूर्व नक्शा पास करा एनओसी लेने के बाद ही निर्माण करने को कहा गया है।

इसके साथ ही खताड़ी में भी नजूल की भूमि पर बिना नक्शे के दो भूमि पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसे भी एसडीएम परितोष वर्मा की मौजूदगी में तुरंत रुकवा दिया गया। उन्हें भी प्रक्रिया पूरी करवाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें