फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयादशमी पर पहली बार आज आसमान से बरसेंगे फूल

Tue, 11 Oct 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
विजयादशमी पर श्री रामलीला मैदान में 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। शहर की रामलीला में पहली बार आसमान से हेलीकाप्टर द्वारा आधे घंटे तक फूल बरसाए जाएंगे। जिला प्रशासन ने हेलीकाप्टर से फूल बरसाने की अनुमति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन


हरिशरण जन के संयोजक स्वामी राम गोविंद दास भाईजी ने कहा कि हल्द्वानी धार्मिक दृष्टिकोण से किसी से पीछे नहीं है। रामलीला प्रेमियों के अनुरोध पर रामलीला को भव्य बनाने के लिए हेलीकाप्टर से फूल बरसाने का विचार बना था। देवभूमि एविएशन की तरफ से इस मामले में आवेदन किया गया था।

जिला प्रशासन ने चार बजकर 15 मिनट से 4 बजकर 45 मिनट तक हेलीकाप्टर से फूल बरसाने की अनुमति प्रदान कर दी है। अभी भगवान को गनों से सलामी देने का आवेदन प्रशासन के पास है। संभावना है कि काफी लोग विजयादशमी मनाने के लिए आएंगे।
विज्ञापन


यहां दर्शकों के आने से कई साल के रिकार्ड टूट गए हैं। यह धर्मप्रेमी जनता की भागीदारी के कारण संभव हो पाया है। रामलीला के पात्र लीला दिखाने को आतुर हैं। जनता लीला देखने के लिए आ रही है। विजयादशमी के लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है।

रावण का 51 फीट का पुतला बनकर तैयार हो गया है। जनता के सहयोग से शहर में अभी और कार्यक्रम होंगे। इधर, प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग दे रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें