हल्द्वानी। जिले में सस्ता गल्ला दुकानों की निगरानी अब पूर्ति विभाग की ओर से गठित सतर्कता समितियां करेंगी। विभाग ने हल्द्वानी ब्लॉक, नगर निगम हल्द्वानी और नगर पंचायत लालकुआं में सतर्कता समिति बना दी है।
शासन ने जिलों में सस्ता गल्ला दुकानों की निगरानी के लिए खाद्य सतर्कता समिति बनाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में पूर्ति विभाग ने समितियों का गठन शुरू कर दिया है। ये समितियां सस्ता गल्ला विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण कर खाद्यान्न की गुणवत्ता परख सकती हैं। दुकान खुलने का समय आदि भी चेक कर सकती हैं। हालांकि समिति इन मामलों में गड़बड़ी या लापरवाही पर कार्रवाई नहीं कर सकती है। वह विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना देगी। विभाग समितियों की शिकायतों पर कार्रवाई करेगा।
शासन के आदेश के क्रम में खाद्य सतर्कता समितियां गठित की जा रही हैं। ये सस्ता गल्ला विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण करेंगी और कार्डधारकों की समस्याओं का निदान भी करेंगी। ये समितियां पूर्ति विभाग को रिपोर्ट करेंगी।
रवि सनवाल, पूर्ति निरीक्षक