फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब और बरेली के शातिर बदमाशों ने लूटी थी कार, एक पकड़ा गया

विज्ञापन
हल्‍द्वानी कोतवाली में पुलिस की गिरफ्त में कार लूट का आरोपी गुरतेज सिंह। अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल मोटर्स के मालिक की कार लूटने वाले शातिर बदमाश निकले। पुलिस ने बरेली निवासी बदमाश गुरतेज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास कार और तमंचा बरामद हुआ है। उसका साथी पंजाब का प्रदीप शर्मा अभी फरार है। पकड़े गए बदमाश के पास तमंचा और कार बरामद हुई है।
विज्ञापन

एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने पत्रकारों को बताया कि नैनीताल मोटर्स के प्रबंधक कुसुमखेड़ा निवासी समीर नंदवानी ने बताया कि रविवार की रात उनकी कार का चालक दीपक शांतिपुरी स्थित अपने घर जा रहा था। बरेली रोड पर तीनपानी के पास बाइक सवार बदमाशों ने बंदूक के बल पर उसे अगवा कर कार लूट ली। रात करीब तीन बजे लुटेरों ने उसे शांतिपुरी में छोड़ दिया था। घटना के बाद चौकी प्रभारी मुनव्वर हुसैन के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने पुलभट्टा सीमा पर लूटी गई कार यूके 04 जेड -298 बरामद कर ली। मौके से गुरतेज सिंह निवासी बंगला नंबर 12 जाट अफसर मेसे के सामने बरेली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद किया है। पूछताछ से पता चला कि फरार प्रदीप शर्मा पंजाब के सुक्खा सिंह कालोनी कोब्ला रोड मंडी गोविंदपुर का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि लूट के बाद दोनों बदमाशों ने अपने मोबाइल बंद कर दिए थे।
विज्ञापन

एक पर 63 दूसरे पर सात मुकदमे
हल्द्वानी। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार गुरतेज सिंह के खिलाफ बरेली के इज्जतनगर थाने हत्या के प्रयास के दो मुकदमे दर्ज हैं। पंजाब में भी वह पांच मुकदमों में नामजद है। फरार प्रदीप शर्मा पर पंजाब सहित अन्य राज्यों में 63 मुकदमे दर्ज हैं। एसपी सिटी ने कोतवाल को दोनों के मुकदमों की जानकारी हासिल करने के निर्देश दिए हैं। जिला पुलिस इस मामले में बरेली और पंजाब पुलिस से लिखित में रिपोर्ट लेगी।
प्लेटिना बाइक पर नंबर स्प्लेंडर का
हल्द्वानी। चौकी प्रभारी मुनव्वर हसन ने बताया कि बदमाशों की प्लेटिना बाइक को तीन पानी से बरामद किया गया है। बाइक पर स्प्लेंडर का नंबर है। आशंका है कि चोरी की बाइक से बदमाशों ने लूट की वारदात की है। पुलिस बाइक के नंबर की छानबीन कर रही है।
सुजुकी कनेक्ट डिवाइस से पकड़ी गई कार
हल्द्वानी। नैनीताल मोटर्स के मालिक भूपेश अग्रवाल ने बताया कि सुजुकी कनेक्ट डिवाइस के चलते लूटी गई कार पकड़ में आ गई। इस सिस्टम के चलते कार की लोकेशन का पता आसानी से लगाया जा सकता है।
कार लूट का मकसद नहीं उगलवा पाई पुलिस
हल्द्वानी। कार लूट का मकसद क्या था। शातिर बदमाशों की हल्द्वानी में चहलकदमी कैसे हो गई। क्या बदमाश कोई बड़ी वारदात करने वाले थे... ये कई सवाल हैं जिनका जवाब पुलिस गिरफ्तार गुरतेज सिंह से अब तक नहीं ले पा रही है। पता चला है कि वह मुंह नहीं खोल रहा है। कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े बरेली के गुरतेज सिंह को पता नहीं था कि वह इतनी आसानी से पकड़ा जाएगा। कार की नई तकनीकी और पुलिस के प्रयास से वह धरा गया। कद काठी से मजबूत गुरतेज सिंह ने स्वीकार किया कि उसका साथी प्रदीप शर्मा कई दिनों से जरायम की दुनिया में है। उसका संपर्क अपराध जगत से जुड़े कई शातिर लोगों से है।
कार लूटने की स्टाइल बताती है कि दोनों बदमाश जरायम की दुनिया के मंझे हुए खिलाड़ी हैं। बदमाशों ने यूपी की स्टाइल में कार लूटने की वारदात की है। बदमाशों ने घटना में चोरी की बाइक प्रयोग की है।
विज्ञापन

अमित श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें