फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: आज कैंची धाम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, सुरक्षा में 723 पुलिस रहेंगे तैनात, चप्पे-चप्पे पर नजर

Thu, 30 May 2024 06:12 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज अपनी पत्नी के साथ कैंची धाम आ रहे हैं। उनका हेलीकॉप्टर आज सुबह 8:55 बजे आर्मी ग्राउंड में उतरेगा। यहां से वह सड़क मार्ग से कैंची धाम के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज कैंची धाम के दर्शन करने आ रहे हैं। उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में 10 प्लाटून पीएसी और 723 पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। बुधवार को नैनीताल पुलिस लाइन में एसएसपी पीएन मीणा ने पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपराष्ट्रपति के आने को लेकर बृहस्पतिवार को रूट डायवर्जन रहेगा। रामपुर, बरेली और चोरगलिया रोड से नैनीताल, भीमताल और पर्वतीय जिलों को जाने वाले वाहनों को कालाढूंगी से भेजा जाएगा। हल्द्वानी से लेकर नैनीताल और भवाली तक पुलिसकर्मियों को ड्यूटी प्वांइट दिए गए हैं। इनमें पुलिसकर्मी सुबह आठ बजे से उपराष्ट्रपति के जाने तक तैनात रहेंगे। उपराष्ट्रपति के नैनीताल रोड से गुजरने के दौरान क्षेत्र को जीरो जोन किया जाएगा। एसएसपी मीणा ने बताया कि कुमाऊं से फोर्स ड्यूटी के लिए पहुंची है। तीन एसपी व पांच एएसपी भी ड्यूटी करेंगे।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Road Accident: खेत में पलटी दिल्ली के पब्लिक स्कूल की बस, पांच छात्रों समेत छह घायल...मची चीख पुकार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सुबह 8:55 पहुंचेंगे हल्द्वानी
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज अपनी पत्नी के साथ कैंची धाम आ रहे हैं। उनका हेलीकॉप्टर आज सुबह 8:55 बजे आर्मी ग्राउंड में उतरेगा। यहां से वह सड़क मार्ग से कैंची धाम के लिए रवाना होंगे। उपराष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने अधिकारियों की ड्यूटी भी लगा दी है।

कार्यक्रम के अनुसार उप राष्ट्रपति सुबह 8:55 बजे हल्द्वानी आर्मी कैंट में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। 10:40 बजे वह कार से कैंची धाम पहुंचेंगे। 11:10 बजे वह कैंची धाम से सड़क मार्ग से आर्मी कैंट के लिए रवाना होंगे। 12:50 बजे वह हल्द्वानी पहुंचेंगे। 12:55 तक वह यहीं रुकेंगे। इसके बाद स्पेशल हेलीकॉप्टर से पंतनगर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे। दोपहर 1:20 तक वहां लोगों से मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें