फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर 26 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

Thu, 06 Oct 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एमबीपीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए बुधवार को प्रत्याशियों ने नैनीताल रोड पर जुलूस निकाल शक्ति प्रदर्शन कर नामांकन पत्र दाखिल किए। प्रत्याशियों के समर्थकों ने नैनीताल हाइवे पर जमकर हुड़दंग किया, जिसके कारण हाइवे पर अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


छात्रसंघ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष (छात्रा),   सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए 26 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया जबकि कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर 89 नामांकनपत्र भरे गए।

संकाय प्रतिनिधि पद पर बड़ी संख्या में प्रत्याशियों के आने के कारण नामांकन की प्रक्रिया अपराह्न तीन बजे के बाद समाप्त हो सकी।  

डिग्री कालेज में बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रात: दस बजे शुरू हुई। कालेज में प्रत्याशियों के जुलूसों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध था, केवल प्रत्याशियों को अनुमोदक और प्रस्तावक दो छात्रों के साथ ही नामांकन स्थल पर जाने की अनुमति दी गई थी।
विज्ञापन


पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे तक  कई प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र भर कर चले गए। इसके बाद दोपहर 12 बजे से प्रत्याशियों के जब जुलूस निकलने शुरू हुए तो जुलूसों की लाइन लग गई।

जुलूस से दिखाई ताकत

उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी दिपांशु जोशी के बाद उपसचिव प्रत्याशी मनीष गौनी का जुलूस सड़क पर आ गया।   एबीवीपी के अध्यक्ष प्रत्याशी विजय जोशी का जुलूस जगदंबा नगर परिषद कार्यालय से शुरू होकर नैनीताल रोड पर कालेज के सामने पहुंचा।

एबीवीपी के जुलूस में सबसे आगे आर्मी की ड्रेस पहने समर्थक तिरंगा झंडा लिए चल रहे थे। टीशर्ट पहने छात्र-छात्राएं नारे लगाते चल रहे थे। एबीवीपी के जुलूस में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विरेंद्र बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष दीपक सनवाल, चंद्रशेखर जोशी, चंद्रप्रकाश तिवारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मदन मोहन जोशी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

इसी बीच एनएसयूआई से अध्यक्ष प्रत्याशी अमन सुयाल का जुलूस पहुंच गया। खुली जीप पर सवार प्रत्याशी अमन के साथ मां काली, राधा कृष्ण की वेशभूषा में समर्थक चल रहे थे।

पुलिस अधिकारी अभी जुलूसों को नियंत्रित करने की कोशिश में जुटे थे कि इसी बीच एबीवीपी के बागी अध्यक्ष पद के निर्दलीय  प्रत्याशी नीरज मेहरा जुलूस लेकर कालेज के सामने पहुंच गए। एमबी इंटर कालेज के मैदान से शुरू हुए नीरज मेहरा के जुलूस में छात्राएं बड़ी संख्या में आई थीं।

नीरज के जुलूस में विशाल नेगी, पूूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जगदीश बिष्ट, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संजय रावत, भाजयुमो नेता प्रमोद बोरा, ध्रुव रौतेला, मनोज सिंह समेत कई छात्रनेता शामिल थे। आप से जुड़े संगठन सीवाईएसएस से अध्यक्ष प्रत्याशी संदीप कुमार ने भी अपने समर्थकों संग जुलूस निकाला।

छात्रसंघ चुनाव में इन्होंने कराया नामांकन
अध्यक्ष पद - निर्दलीय नीरज मेहरा, एनएसयूआई से प्रत्याशी अमन सुयाल, एबीवीपी से विजय जोशी,  सीवीएसएस से संदीप कुमार।
उपाध्यक्ष पद - नवीन गोस्वामी, अर्जुन सम्भल, सोनू नौला, वतन शुक्ला, दीपांशु जोशी।
उपाध्यक्ष (छात्रा) पद - आरती दफौटी और प्रिया जोशी।
सचिव पद - अर्पित बिसौती, पंकज सिंह रावत और रवि बिसौती।
संयुक्त सचिव पद - अंकित तौलिया, दया कार्की, दीपक कुमार, मनीष गौनी।
कोषाध्यक्ष पद - गौरव, गौरव बगडवाल, दिवाकर श्रोत्रिय।
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद - अनिता मेहरा, लक्षिता बिष्ट, विनीत जंतवाल, समरोज इलाही, हेमा खन्नी और गौरव सिंह जीना।
विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद - 26 प्रत्याशियों ने, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद के लिए 28 और कला संकाय प्रतिनिधि पद पर 35 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें