फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलबाबा से एसटीएच तक अनावश्यक खड़े न रहें वाहन : एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल पुलिस लाइन में एसएसपी ने अपराध समीक्षा बैठक में अधिनस्थों को अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ ग्राउंड जीरो पर पुलिसिंग करने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी व चौकी इंचार्ज टीपीनगर को निर्देशित किया कि बेलबाबा से एसटीएच तक कोई भी वाहन अनावश्यक सड़क किनारे खड़ा न रहे। उन्होंने छात्रों की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए स्कूल खुलते और बंद होते समय क्षेत्र की चीता मोबाइल को प्रभावी रखने के थाना प्रभारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को नैनीताल पुलिस लाइन में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी ने गुंडा प्रवृत्ति व अराजक तत्वों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के निर्देश दिए। एनडीपीएस आबकारी, जुआ व अन्य अधिनियमों के अंतर्गत अधिक से अधिक कार्रवाई करने के लिए कहा। एसपी नैनीताल और एसपी हल्द्वानी को कानून व्यवस्था की सख्ती से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। वहां एसपी क्राइम यातायात डॉ जगदीश चन्द्रा, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी, सीओ रामनगर सुमित पांडे, सीओ नैनीताल अमित कुमार आदि मौजूद थे।

पर्यटन सीजन में यातायात दुरूस्त रखें
नैनीताल। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने आगामी पर्यटन सीजन के मद्देनजर सभी थाना प्रभारियों को यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावी डायवर्जन प्लान बनाने के साथ, स्टॉपेज प्वाइंट, पार्किंग एरिया पर फोकस करने के निर्देश दिए। कहा कि जनपद में प्रत्येक थाना क्षेत्र के पर्यटन स्थलों की यातायात व्यवस्था को सप्ताहंत में थाना व चौकी प्रभारी संभालेंगे। उन्होंने सभी क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने सर्किल में संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक कर यातायात व्यवस्था को सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली समस्याओं को जानने व उसका समाधान निकालने के निर्देश दिए हैं। नैनीताल जिले में बेहतर पुलिसिंग करने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 25 कार्मिकों को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें