फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वीकेंड पर नैनीताल में रेंग रेंगकर चले वाहन

Mon, 02 Oct 2023 02:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। इस सप्ताह के अंत में पर्यटकों की आवक ने नगर की बीते दिनों की भूस्खलन की घटना, सोशल मीडिया पर इसके प्रचार, हिमाचल से जोड़े जाने के बाद पर्यटन पर प्रतिकूल असर पड़ने की पर्यटन कारोबारियों की आशंकाओं पर पूर्ण विराम लगा दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार ईद उल मिलादुन्नबी अवकाश, रविवार अवकाश के बाद सोमवार को दो अक्तूबर के चलते नगर और आसपास पर्यटन पीक पर है। पर्यटकों की आमद और वीवीआईपी मूवमेंट के चलते पूरे दिन नैनीताल की सड़कों पर वाहनों का रेला रहा। कई बार वाहन रेंग-रेंग कर चले। पुलिस सुबह से पर्यटक वाहनों को अस्थायी पार्किंग में रोककर व्यवस्थाएं बनाने में जुटी रही जिसके चलते अस्थायी पार्किंग के पास भी वाहनों की एक किमी लंबी कतार लगी रही।
शुक्रवार और शनिवार से हो रही पर्यटकों की आवक में रविवार सुबह और तेजी आ गई। पर्यटकों व पर्यटक वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ ही पुलिस भी सतर्क हो गई। पुलिस ने अस्थायी पार्किंग स्थलों से नगर की ओर स दस-दस वाहन भेजना शुरू किया।
विज्ञापन

कई बार शहर में भी वाहनों की कतार नजर आई। हालांकि पुलिस लगातार यातायात को व्यवस्थित करने में जुटी रही। शाम पांच बजे तक नगर के अधिकतर होटल पैक हो चुके थे। इसके चलते कई पर्यटक होटल की तलाश में भटकते नजर आए।
यातायात निरीक्षक आदेश कुमार ने बताया कि रविवार को शहर में पर्यटकों की भीड़ बढ़ी है जिसके चलते यातायात को व्यवस्थित करने के लिए वाहनों को सीमित संख्या में भेजा गया। नगर में वाहनों के दबाव पर वाहन अस्थायी पार्किंग में रोके गए।
-
बाईपास से शटल टैक्सी सेवा सुचारू

नैनीताल। ग्रीष्म कालीन पर्यटन व्यवस्था की तर्ज पर बाईपास से शटल सेवा सुचारू रही। बिना बुकिंग वाले पर्यटकों को शटल से नैनीताल भेजा गया। इसके चलते शटल वाहन चालकों ने भी अच्छा कारोबार किया। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि थाना पुलिस रूसी बाईपास, हनुमानगढ़ में तैनात है।

नैनीझील पूरे दिन नौकाओं से पटी रही

नैनीताल। रविवार को पर्यटकों की भारी आमद के चलते पूरे दिन नैनीझील नौकाओं से पटी रही। रंग बिरंगी नौकाओं से झील की सुंदरता में चार चांद लग गए। वहीं पूरे दिन नगर के सभी बोट स्टैंड पर नाव में बैठने के लिए पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें