नैनीताल के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में आज सुबह एक बाइक और टैक्सी वाहन 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरे। घटना में कई लोगों की मौत की सूचना मिल रही है। फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है।
नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में आज सुबह एक टैक्सी वाहन के खाई में गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस दौरान वाहन में 11 लोग सवार थे।
विज्ञापन
अभी तक की जानकारी के अनुसार, हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क सही नहीं होने के चलते वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। मौके से एक ऑडियो सामने आया है जिसमें एक युवक घटना पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग कर रहा है।
नैनीताल सड़क हादसे में मारे गए लोगों के नाम
क्षेत्र के प्रकाश रुवाली और रंजीत मटियाली ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 8 बजे एक वाहन 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। उन्होंने बताया कि वाहन में 11 यात्री सवार थे। मृतकों में धनी देवी (38) पत्नी रमेश चंद्र पनेरू निवासी डालकन्या, तुलसी प्रसाद (38) पुत्र रमेश चंद्र, रमा देवी (30) पत्नी तुलसी प्रसाद, तरुण पनेरू (5) पुत्र तुलसी प्रसाद, देवीदत्त (51) पुत्र ईश्वरी दत्त, नरेश पनेरू (26) पुत्र पूरन पनेरू, राजेंद्र पनेरू (5) पुत्र तुलसी प्रसाद, शिवराज सिंह (25) पुत्र कुंवर सिंह, नरेंद्र सिंह पुत्र कुंवर सिंह की मौत हो चुकी है। वहीं, हेम चंद्र पनेरू (46) पुत्र किशानानंद पनेरू और योगेश पनेरू पुत्र तुलसी प्रसाद (9) को घायल अवस्था में हल्द्वानी एसटीएच में रेफर किया गया है।