फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में आढ़त में ढाई किलो से कम नहीं मिलेगी सब्जी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
नैनीताल। कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन में कई लोग बेरोजगार हो गए, तो कई लोगों को आर्थिक मंदी से जूझना पड़ रहा है। वहीं, नैनीताल के रामसेवक सभा परिसर में लगने वाली आढ़त के संचालकों ने ऐसा तुगलकी फरमान जारी किया, जिससे लोगों पर दोहरी मार पड़ने लगी। आढ़तियों ने नियम बनाया है कि वह ढाई किलो से कम कोई सब्जी नहीं बेचेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि मल्लीताल में लगने वाली आढ़त में नगरवासियों के लिए सस्ती सब्जी उपलब्ध होती थी, लेकिन अब आढ़त में भी नए नियम लागू हो गए हैं। अगर आप मल्लीताल आढ़त में सब्जी खरीदने जाए तो आलू, प्याज, टमाटर या अन्य सब्जियां आपको कम से कम ढाई किलो खरीदनी होगी। इसके अलावा हरी सब्जी, धनिया या पालक की 10 गड्डियां और अदरक, लहसुन जैसे सामग्री करीब एक किलो खरीदनी होगी। यह नियम रविवार से लागू हो चुके है।
रविवार को मल्लीताल राम सेवक सभा प्रांगण में सब्जी लेने पहुंचीं महिलाओं का कहना था कि पिछले दिनों तक एक से दो किलो तक सब्जियां लेकर घर जाती थीं, लेकिन रविवार को नए नियम देखने को मिले। उन्होंने कहा कि वह आधी ही सब्जी लेकर घर पहुंची। क्योंकि सब्जियां ढाई किलो तक खरीदनी थीं, जिनमें लिए रुपये कम पड़ गए।
विज्ञापन

वही आढ़त लगाने वाले हिमांशु जोशी ने बताया कि सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। काफी लोग सब्जी लेने पहुंचे थे, जिससे सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा था। ऐसा करने से कम लोग सब्जी लेने पहुंचेंगे।
ग्राहकों को कम से कम ढाई किलो सब्जी की खरीदने की शिकायत मिलने के बाद जांच कमेटी गठित कर दी है। इसमें तहसीलदार, पूर्ति निरीक्षक और पालिका के ईओ को शामिल किया गया है। यह कमेटी सोमवार को मौके पर जाकर जांच करेगी और रिपोर्ट मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - विनोद कुमार, उपजिलाधिकारी, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें