फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News : जब अन्नदाता को वाजिब दाम नहीं मिला तो खेत में ही नष्ट कर दी फसल

Sat, 06 Feb 2021 01:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
हल्द्वानी में रामपुर रोड धनपुरी में अपनी खराब हुई गोभी की फसल दिखाते बेगराज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जब किसी अन्नदाता को छह महीने दिन-रात मेहनत करने के बाद अपनी फसल पर हल चलाकर उसे नष्ट करना पड़े तो इससे पीड़ादायक और कुछ नहीं हो सकता। खून पसीना एक कर दिनरात मेहनत के बाद भी फसल का वाजिब दाम नहीं मिलने पर पंचायत घर के पास धनपुरी में रहने वाले किसान वेगराज मौर्य ने अपनी चार बीघा जमीन पर उगाई गई मूली की फसल पर हल चलाकर इसे नष्ट कर दिया, जबकि गोभी को अपने जानवरों को खिला दिया।

विज्ञापन


इस वाकये ने किसानों की स्थिति के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है। मूलरूप से बरेली जिले के नवागंज तहसील के सनेकपुर निवासी दिव्यांग किसान वेगराज मौर्य छह साल पूर्व यहां आए थे। उन्होंने धनपुरी में एक किसान की आठ बीघा जमीन 30 हजार रुपये सालाना लीज पर ठेके पर ली थी।

इस जमीन पर फसल उगाकर वह परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनके चार बच्चे हैं। मंडी में उपज का वाजिब दाम नहीं मिला तो उन्होंने मूली के खेत में हल चला दिया और गोभी भी अपने पालतू पशुओं की खिला दी। कुछ गोभी अभी भी खेत में बची है, जिसे वह रोजाना जानवरों को खिला रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फसल उत्पादन में 18 हजार रुपये खर्च किए

किसान वेगराज ने बताया कि उन्होंने इस बार चार बीघा जमीन पर गोभी और मूली उगाई। फसल उगाने के लिए 12 हजार रुपये में बीज खरीदा। दो हजार रुपये की खाद डाली, चार हजार रुपये मेहनत मजदूरी के दिए। इन 18 हजार रुपयों में अपना श्रम शामिल नहीं है।

मंडी में मूली का भाव सिर्फ दो रुपये
मंडी में जब मूली और गोभी लेकर बेचने गए तो मूली का भाव दो रुपये और गोभी का भाव चार रुपये किलो भी नहीं मिला। इससे अधिक पैसा सब्जी को मंडी पहुंचाने में खर्च हो गया। वेगराज ने बताया कि तीन साल पहले भी एक बार इस तरह की स्थिति आई थी, जब मंडी में वस्तुओं का वाजिब मूल्य नहीं मिला। अब वह स्वयं दूसरों के यहां मजदूरी करने को विवश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें