फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लावारिस पशु से टकराकर घायल सब्जी विक्रेता ने दम तोड़ा

Sun, 30 Aug 2026 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बीती 25 अगस्त की रात बरेली रोड पर तीनपानी के पास लावारिस पशु को बचाने की कोशिश में स्कूटी फिसलने से सब्जी विक्रेता कमलेश साहू (32) घायल हो गए था। घायल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था जहां शनिवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

पर्वतीय मोहल्ला गली नंबर 11 निवासी शिब्बू ने बताया कि उनके भाई कमलेश अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे। तीनपानी के पास अचानक सामने आई लावारिस गाय और सड़क के गड्ढों से बचाने की कोशिश में उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल कमलेश को स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि इस संबंध में परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें