सेनिटोरियम में खाई में गिरा सब्जी से भरा कैंटर। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BHIMTAL
भवाली (नैनीताल)। हल्द्वानी-अल्मोड़ा हाईवे स्थित सैनिटोरियम के पास रविवार रात डेढ़ बजे सब्जी से भरा कैंटर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। चालक-परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।
रविवार देर रात सब्जी लेकर हल्द्वानी से बागेश्वर जा रहा कैंटर सेनिटोरियम के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। चालक संतोष सिंह और परिचालक बलबीर सिंह ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। चालक संतोष सिंह ने बताया कि वाहन में हल्द्वानी से बागेश्वर सब्जी लेकर जा रहे थे। तकनीकी खराबी के कारण कैंटर बेकाबू होकर खाई की तरफ चला गया। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उधर, हल्द्वानी-ज्योलीकोट मार्ग पर वीरभट्टी के पास पुल निर्माण के दोपहर में जाम लग गया। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।