नैनीताल। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होने के साथ ही नैनीताल की बाजारों में रौनक लौट आई है। इन दिनों गुलाब, चॉकलेट, टेडी बियर के साथ-साथ अन्य उपहार की मांग बढ़ी है।
बाजार में चॉकलेट और टेडी बियर के अलग-अलग साइज और डिजाइन उपलब्ध हैं। दुकानदारों का मानना है कि जैसे-जैसे वैलेंटाइन डे नजदीक आएगा खरीदारी और तेज होगी। सुयाल गिफ्ट शॉप से देवीदत्त सुयाल ने बताया कि अन्य दिनों की अपेक्षा इन दिनों थोड़ा रौनक जरूर लौटी है। नाम और फोटो वाले मग, की-चेन और फ्रेम की डिमांड ज्यादा है। लोग चाहते हैं कि उनका गिफ्ट यूनीक हो जिससे सामने वाले को खास महसूस हो। तल्लीताल मनराल गिफ्ट सेंटर के संचालक राजेंद्र सिंह मनराल ने बताया लाल गुलाब की सबसे ज्यादा मांग रहती है। खासकर युवा वर्ग गुलाब के साथ कार्ड और चॉकलेट भी ले रहा है।