फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भीमताल में घरों के पास घूमता दिखा तेंदुआ

Wed, 11 Feb 2026 02:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। नगर में मंगलवार सुबह पांच बजे बाईपास पर एक तेंदुआ घरों के पास घूमता हुआ दिखाई दिया। वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। तेंदुआ दिखने के बाद से लोगों में भय का माहौल है। एक सप्ताह पहले ही वन्यजीव ने एक महिला को मौत के घाट उतारा था। वन विभाग की ओर से वन्यजीव को अभी पकड़ा नहीं जा सका है। वहीं मंगलवार को स्थानीय लोगों ने जूनस्टेट के जंगल के पीछे बाघ के गुर्राने की बात कही है। क्षेत्र के चंदन नौगाई ने कहा कि मंगलवार दोपहर जंगल में बाघ की दहाड़ से लोग डरे हुए हैं। रेंजर विजय मेलकानी ने कहा कि वन विभाग की टीम गश्त के साथ वन्यजीव को पकड़ने का प्रयास कर रही है। ट्रैप कैमरे में फिलहाल बाघ कैद नहीं हुआ है। इस दौरान डिप्टी रेंजर किशन भगत, जीवन रजवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें