फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवकाश निरस्त, अधिकारियों के फोन रहेंगे ऑन

Tue, 09 Jun 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि वर्षाकाल के दौरान किसी भी आपदा से निपटने के लिए जिले में सेवन डेस्क सिस्टम का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। इस दौरान कार्मिकों के अवकाश निरस्त होंगे और अधिकारियों के फोन 24 घंटे ऑन  रहेंगे।
विज्ञापन


एलडीए सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने सड़क, कलमठ, नालियों की समुचित सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने पीडब्लूडी के अधिकारियों को संवेदनशील सड़कों के दोनों छोर पर जेसीबी तैनात रखने के निर्देश दिए।

इसमें सिचाई विभाग के अधिकारियों को बाढ़ चौकियां स्थापित करने और एसडीएम को वन विभाग, नदी क्षेत्र में रह रहे परिवारों को वर्षाकाल से पूर्व विस्थापित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने विभागीय अधिकारियों को बरसाती नाले, रपटे चिह्नित करने, गिरे व टूटे पेड़ों को हटाने, राशन, के रोसीन और दवाओं का भंडारण, संवेदनशील स्कूल के चिह्नीकरण और विस्थापन के निर्देश दिए।
विज्ञापन


 बैठक में एसएसपी सेंथिंल अबुदई, सीडीओ ललित मोहन रयाल, एडीएम ए फिरमाल मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें