पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच द्वारा आयोजित सात दिवसीय उत्तरायणी मेले का शनिवार को आपदा प्रबंधन व पुनर्वास समिति के अध्यक्ष प्रयाग दत्त भट्ट द्वारा किया जाएगा। मेले में 125 दुकानें लगायी जा रही हैं।
मंच के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर तिवारी के अनुसार शनिवार को हीरानगर स्थित मेले के उद्घाटन के बाद बच्चों द्वारा दुल्हैणि सजाओ प्रतियोगिता होगी। इसके बाद जूनियर वर्ग का लोकगीत, लोक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी है। शाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा।
शुक्रवार को कुमाऊं के आराध्य गोल्ज्यू देव की पूजा अर्चना की गई। इसमें मंच के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर तिवारी, संयोजक पूरन चंद्र भंडारी, हेमचंद्र, त्रिलोक बनोला, प्रहलाद मेहरा, संरक्षक भुवन चंद्र जोशी और लक्ष्मण सिंह आदि ने आराध्य देव का आशीर्वाद लेने के बाद खेलकूद प्रतियोगिता शुरू की।
बच्चों की दौड़ प्रतियोगिता (जूनियर वर्ग ) में प्रथम शैलेंद्र बिष्ट, द्वितीय कपिल नेगी, तृतीय प्रज्जवल आर्या रहे। बालक सीनियर वर्ग में प्रथम महेंद्र आर्या, द्वितीय ऋषभ जायसवाल, तृतीय हिमांशु गंगवार, बालिका (जूनियर वर्ग) प्रथम हर्षिता, द्वितीय चांदनी, तृतीय गीतिका और ज्योति रही।
बालिका सीनियर में प्रथम लतिका, द्वितीय कंचन, तृतीय सरिता रही। शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत दिल्ली से आए कलाकारों ने कुमाऊंनी लोकगीत और लोक नृत्य की छटा बिखेरी।