फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा केंद्र: किशोर

Tue, 08 Sep 2015 01:27 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सल्ट में होने वाले कांग्रेस सेवादल के पांच दिनी प्रशिक्षण शिविर से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।
विज्ञापन


 एक तरफ केंद्र से वित्त पोषित 24 योजनाओं में से 16 को बंद किया गया है, वहीं, अन्य योजनाओं को 50 प्रतिशत के अनुपात तक नीचे लाया गया है।

नगरपालिका सभागार में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि 1984 के लोस चुनाव में दो सीटें जीतने वाली भाजपा हिंदुत्व को ढाल बनाकर केंद्र में सत्ता तक पहुंची।

खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनावों के दौरान उन्हें गंगा ने बुलाया है, जैसी बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे। तब लोगों ने सोचा था शायद नमामि गंगा योजना से गंगा के दिन बहुरेंगे और इसका लाभ गोमुख तक मिलेगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अर्द्धकुंभ के लिए अभी तक केंद्र की ओर से राज्य को पैसे नहीं मिला है, लेकिन राज्य के पांचों सांसदों ने चुप्पी साध रखी है।

उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों पर नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी का घेराव भी किया जाएगा। उन्होंने वन रैंक वन पेंशन को पूर्व सैनिकों के साथ छलावा बताया।

 उन्होंने कहा कि कैलास मानसरोवर जैसी आस्था से जुड़ी यात्राओं के मार्गों को दुरुस्त करने तक के लिए केंद्र से पैसा नहीं दिया जा रहा है।

 उन्होंने कहा कि 9 सितंबर को मुख्यमंत्री हरीश रावत की पहल पर राज्य में हिमालय दिवस का आयोजन किया जा रहा है।

इस दौरान हिमालय के विकास और नियोजन पर विचार विमर्श करने के साथ ही इस पर अंतरराष्ट्रीय एजेंडा तैयार करने की दिशा में भी चर्चा होगी।

 सरकार द्वारा जन्माष्टमी पर चलाए गये गौ गंगा कार्यक्रम की भी सराहना की। विपक्ष के सरकार पर आपदा घोटाले, सीडी प्रकरण, शराब व खनन माफियाओं से मिलीभगत के आरोपों पर उन्होंने कहा कि विपक्ष जनता को भ्रमित कर रहा है।

यदि विपक्ष चाहे तो सरकार सभी आरोपों की न्यायिक जांच को तैयार है। उन्होंने दो टूक कहा कि यदि सरकार में शामिल कोई व्यक्ति किसी गलत काम में लिप्त पाया जाता है तो उसका भी विरोध किया जाना चाहिए।

इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता ममता जोशी, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री पुष्कर दुर्गापाल, ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अमिता लोहनी, संजय डंगवाल, बाबर खान, अंकित गोयल, असद अली, विकास डंगवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें