फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘चुपके-चुपके रात दिनऩे दिलाया मुंबई का टिकट

Mon, 23 May 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
उत्तराखंड के गायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर। ‘चुपके-चुपके रात दिन आंसू बहाना याद है’, गुलाम अली के इस गीत ने आयुष कोटवाल को मुंबई का टिकट दिला दिया। दिल्ली में हुए ऑडिशन में आयुष ने यह गीत गाकर ‘द् वाइस ऑफ इंडिया’ में इंट्री पा ली। 10 साल के आयुष की पारिवारिक स्थिति काफी कमजोर है।       
विज्ञापन


रामनगर के लखनपुर निवासी प्रकाश कोटवाल के छोटे बेटे आयुष कोटवाल को बचपन से ही गाने बजाने का शौक रहा है। जिम कार्बेट पब्लिक स्कूल में कक्षा एक से आयुष गिटार बजा रहा है। आयुष एक दिन संगीत की दुनिया में अपना नाम कमाएगा, यह हर किसी को पता था।

2014 में रामनगर में आयोजित उत्तराखंड उत्सव में आयुष को बेस्ट सिंगर चुना गया। आयुष के चाचा अशोक कोटवाल ने बताया कि उन्होंने एंड टीवी में एक शो का विज्ञापन देखा। जिसके बाद आयुष ने शो के लिए ऑडिशन दिया।
विज्ञापन


दिल्ली में हुए ऑडिशन में आयुष ने गुलाम अली के गीत ‘चुपके-चुपके रात दिन आंसू बहाना याद है’ गाया। तीन राउंड के बाद आयुष का चयन ‘द् वाइस ऑफ इंडिया’ में हो गया। आयुष के पिता की फास्ट फूड की दुकान है। जबकि माता गृहणी हैं।    
   
रामनगर। अक्सर रात में दुकान में ही गाने की महफिल सजती है। जहां पूरा परिवार एकत्र होता है। इस दौरान आयुष वहां गाना गाता है। आयुष के चाचा और पापा को भी गाने का शौक है। उन्होंने आयुष का हर कदम पर साथ दिया। आयुष गाने के साथ ही गिटार, तबला, माउथ आर्गन और ड्रम भी बजाता है। 

रामनगर। फ्रैंड्स वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष नवीन नेगी ने बताया कि वे 2003 से रामनगर में उत्तराखंड उत्सव का आयोजन करा रहे हैं। इस प्रतियोगिता के कई विजेता देश और प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें