फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड मुक्त विवि : 60 हजार विद्यार्थी ले चुके प्रवेश

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में नए सत्र में प्रवेश लेने के लिए रिकार्ड संख्या में विद्यार्थी पहुंच रहे हैं। वर्तमान सत्र में जुलाई से अब तक करीब 60 हजार विद्यार्थी प्रवेश ले चुके हैं।
विज्ञापन

विवि के कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने बताया राज्य के आठ क्षेत्रीय कार्यालयों के अंतर्गत 120 अध्ययन केंद्रों पर 59868 विद्यार्थी प्रवेश ले चुके हैं। सर्वाधिक 18181 छात्र देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले अध्ययन केंद्रों पर प्रवेश ले चुके हैं। दूसरे स्थान पर हल्द्वानी है, यहां 14248 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। रुड़की में 6931, रानीखेत 6711, उत्तरकारी, 4892, पौडी 3757, पिथौरागढ़ 2840 तथा सबसे कम बागेश्वर में 2308 छात्रों ने लिये प्रवेश लिया है।
प्रवेश लेने वालों में 37535 छात्र स्नातक स्तर और शेष 22333 छात्र/छात्राएं स्नातकोत्तर के अलावा अन्य प्रोफेशनल पाठयक्रमों समाज कार्य, योग, पत्रकारिता एवं मीडिया, कंप्यूटर विज्ञान आदि विषयों पर प्रवेश ले चुके हैं। कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने बताया कि अभी अन्य किसी भी विश्वविद्यालय के स्नातक अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित नहीं हो पाया है? स्नातक अंतिम वर्ष के परिणाम घोषित होते ही स्नातकोत्तर स्तर या पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में छात्र संख्या बढ़ेगी। विवि में अभी प्रवेश चल रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उम्मीद है विश्वविद्यालय की वर्तमान सत्र की छात्र संख्या 90 हजार तक पहुंच सकती है। जो छात्र प्रवेश ले चुके हैं उन्हें अध्ययन सामग्री वितरित की जा रही है। प्रथम चरण में सेमेस्टर के छात्रों को अध्ययन सामग्री भेजी जा रही है। ऑनलाइन भी सभी विषयों की अध्ययन सामग्री उपलब्ध है। विश्वविद्यालय ने इस वर्ष से वोकेशनल में प्रमाण पत्र कार्यक्रम शुरू किये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें