फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morning News: बारिश के बाद चारों ओर तबाही का शोर, ग्राम प्रधान की काली करतूत से खुला राज; पढ़िए बड़ी खबरें

Tue, 09 Jul 2024 08:02 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

कुमाऊं में पांच दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रुद्रपुर में मंडलायुक्त दीपक रावत और डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत ने ट्रैक्टर पर बैठकर खटीमा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। पढ़िए कुमाऊं की खबरें...
विज्ञापन
बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1- कुमाऊं में पांच दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऊधमसिंह नगर के खटीमा, सितारगंज और आसपास के गांवों में तबाही सा मंजर है। एसडीआरएफ और जल पुलिस ने करीब एक हजार लोगों को रेस्क्यू किया। जलभराव में डूबने और नदी में बहने से दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन लापता है वहीं बनबसा के देवीपुरा गांव में 13 साल की बालिका बह गई।
विज्ञापन

कुमाऊं में बारिश का कहर: लोग बहे, 134 सड़कें बंद; पहाड़ में 550 गांव कटे, हालात पर काबू पाने के लिए SDRF उतरी
 

2- प्रदेश के अधिकतर जिलों में मंगलवार को तेज बारिश होने की संभावना है। इसके चलते मंगलवार को नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में आंगनबाड़ी और 12वीं कक्षा तक के स्कूलों के छुट्टी घोषित कर दी गई है।
Uttarakhand Weather: आज भी तेज बारिश की चेतावनी, नैनीताल, यूएस नगर में बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल
 

3- रुद्रपुर में मंडलायुक्त दीपक रावत और डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत ने ट्रैक्टर पर बैठकर खटीमा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने खटीमा बाजार, नगला तराई गांव, मेलाघाट जमौट, प्रतापपुर आदि क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया। कहा कि किसी को भी कतई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। लोग संयम व धैर्य से काम लें, सभी को राहत पहुंचाई जाएगी।
कुमाऊं कमिश्नर का नया अंदाज: बारिश के बीच सड़कों पर उतरे दीपक रावत, ट्रैक्टर पर बैठकर DIG के साथ लिया जायजा

 

4- पिथौरागढ़ में नाबालिग दिव्यांग के साथ छेड़खानी करने के आरोपी ग्राम प्रधान को झूलाघाट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Pithoragarh News: दिव्यांग किशोरी से छेड़खानी करने वाला प्रधान गिरफ्तार
 
विज्ञापन

5- खटीमा के हल्दी गांव के दो युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई। दोनों युवक जलभराव में फंसे परिवार को बचाने के लिए गए थे।
डूब गई दो जिंदगियां: जलभराव में फंसे परिवार को बचाने के चक्कर में खुद की गवां दी जान, परिवार में मचा कोहराम
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें