उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में दो दिन की बारिश और बर्फबारी के बाद मौसम साफ हो गया है। कपकोट की पिंडर घाटी और बिचला दानपुर क्षेत्रों में रात को भी हिमपात हुआ। बर्फबारी के बाद निकली धूप में पहाड़ चांदी की तरह चमकने लगे हैं। बारिश और बर्फबारी के बाद किसानों को राहत मिली है।
बुधवार शाम से जिले में हल्की बारिश का दौर शुरू हुआ था। बृहस्पतिवार पूरे दिन जिलेभर में बारिश हुई। कपकोट के खाती, सोराग, वाछम, बदियाकोट, बोरबलड़ा, कुंवारी, धूर, कर्मी, चिल्ठा, गोगिना, कीमू, लीती, शामा, हांप्टीकापड़ी आदि गांवों में जमकर हिमपात हुआ। रात को भी बिचला, दानपुर और पिंडार घाटी के गांवों में बर्फबारी हुई। शुक्रवार की सुबह ग्रामीण इलाकों में चटक धूप निकल आई, हालांकि नगरीय क्षेत्र में सुबह दस बजे तक कोहरा छाया रहा।
ये पढ़ें- Uttarakhand: नैनीतील में बारिश और बर्फबारी से कारोबारी खुश, बोले- दिल्ली के सैलानी ले रहे थे इसकी जानकारी