फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: लालकुआं-राजकोट के लिए होली स्पेशल ट्रेन की सुविधा, यात्रियों के लिए लगेंगे 20 कोच; जानिए तारीख

Mon, 18 Mar 2024 07:21 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

होली पर लालकुआं-राजकोट विशेष रेलगाड़ी का संचालन किया जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि लालकुआं-राजकोट-लालकुआं (05045/05046) होली विशेष गाड़ी का संचालन 24 मार्च और 31 मार्च को लालकुआं और 25 मार्च, एक अप्रैल को राजकोट से दो फेरों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से होली पर लालकुआं-राजकोट विशेष रेलगाड़ी का संचालन किया जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि लालकुआं-राजकोट-लालकुआं (05045/05046) होली विशेष गाड़ी का संचालन 24 मार्च और 31 मार्च को लालकुआं और 25 मार्च, एक अप्रैल को राजकोट से दो फेरों के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 05045 लालकुआं-राजकोट होली विशेष गाड़ी लालकुआं से 13:10 बजे प्रस्थान कर किच्छा से 13:38 बजे, बरेली जं. से 15:09 बजे, दूसरे दिन जयपुर से 00:45 बजे, वांकानेर जं. से 17:32 बजे छूटकर 18:35 बजे राजकोट पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05046 राजकोट-लालकुआं होली विशेष गाड़ी राजकोट से 22:30 बजे प्रस्थान कर वांकानेर से 23:10 बजे, दूसरे दिन सुरेंद्रनगर 00:20 बजे, महेसाना से 02:32 बजे, तीसरे दिन सोरों शुकर क्षेत्र से 00:10 बजे और किच्छा से 03:27 बजे छूटकर लालकुआं 04:05 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में एसएलआरडी के दो, साधारण द्वितीय श्रेणी के तीन, शयनयान श्रेणी के आठ, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के पांच, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का और वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी के एक कोच सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


ये पढ़ें- गुंडई: पेट्रोल पंप पर विक्रम चालक को युवक ने बेल्ट और लात-घूसों से पीटा

 

एक घंटा देर से पहुंची बाघ एक्सप्रेस

विज्ञापन

काठगोदाम रेलवे स्टेशन से हावड़ा रेलवे स्टेशन के बीच चलने वाली बाघ एक्सप्रेस रविवार को अपने निर्धारित समय से एक घंटा देरी से स्टेशन पहुंची।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें