फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी तू नारायणी: बहन को बाघ से बचाने के लिए बनी शेरनी, घायल लीला को देखकर बनी रणचंडी; आदमखोर को भगाकर लिया दम

Fri, 04 Oct 2024 12:10 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर

सार

वनग्राम आमडंडा खत्ता की महिला अपनी छोटी बहन की जिंदगी बचाने के लिए जान की परवाह किए बगैर बाघ से भिड़ गई। बहन को लहूलुहान हालत में देख महिला ने मानो रणचंडी का रूप धर लिया और टाइगर को भगाकर ही दम लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर के वनग्राम आमडंडा खत्ता की महिला अपनी छोटी बहन की जिंदगी बचाने के लिए जान की परवाह किए बगैर बाघ से भिड़ गई। बहन को लहूलुहान हालत में देख महिला ने मानो रणचंडी का रूप धर लिया और टाइगर को भगाकर ही दम लिया। घायल महिला की हालत अब ठीक है।

विज्ञापन


जून की शाम को करीब 5.30 बजे लीला देवी पत्नी कामदेव उम्र 40 वर्ष अपनी बड़ी बहन तारा देवी और एक अन्य महिला सरस्वती देवी के साथ रिगोड़ा के पास नेशनल हाईवे के किनारे घास काट ही रही थी, तभी वहां घात लगाए बैठे बाघ ने लीला देवी पर हमला कर दिया था। बाघ लीला देवी को घसीटकर जंगल में ले जाने लगा तभी बड़ी बहन तारा देवी ने हिम्मत दिखाई और बहन की जान बचाने के लिए बाघ से भिड़ गई।

ये पढ़ें- Kisan Mela 2024: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किसान मेले का किया शुभारंभ, हरेला गार्डन का वर्चुअल उद्घाटन किया
विज्ञापन
विज्ञापन

  
बाघ ने गुर्राकर डराने का भी किया लेकिन तारा ने पास में पड़ी लकड़ियों से उस पर हमला बोल दिया। बाघ भी तारा देवी के हिम्मत के आगे हार गया और लीला देवी को छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया। लीला देवी अब ठीक है और बड़ी बहन तारा देवी की शुक्रगुजार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें