फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: नैनीताल में दीपावली के लिए सजा बाजार, फूल-मालाओं समेत सजावट का सामान खरीदने के लिए उमड़ी भीड़

Mon, 28 Oct 2024 11:39 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल में दीपावली पर्व को लेकर कारोबारी तैयारियों में जुट गए हैं। बाजार सजावटी सामानों और आकर्षक मोमबत्ती से सजने लगे हैं। वहीं इलेक्ट्रॉनिक सामानों और बर्तनों की दुकानें भी सज गई हैं। 
विज्ञापन
नैनीताल में दीपावली के लिए सजा बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल नगर में दीपावली पर्व को लेकर कारोबारी तैयारियों में जुट गए हैं। बाजार सजावटी सामानों और आकर्षक मोमबत्ती से सजने लगे हैं। वहीं इलेक्ट्रॉनिक सामानों और बर्तनों की दुकानें भी सज गई हैं। कारोबारियों को इस दीपावली अच्छे कारोबार की उम्मीद है।दुकानदारों का कहना है ग्राहक बाजारों में आने लगे हैं, एक-दो दिन में बाजार में अच्छी रौनक देखने को मिलेगी।

 

इलेक्ट्रानिक सामग्री के विक्रेता दिलशाद हुसैन ने बताया कि दुकान में नया सामान मंगवा लिया गया है। स्मार्ट टीवी, फ्रिज, ब्लोअर और वॉशिंग मशीन की मांग ज्यादा है। उचित दामों पर ग्राहकों के लिए बहुत सारी सीरीज मंगवाई है। वहीं दुकानदार मोहित साह का कहना है कि इस बार बीते वर्षों की अपेक्षा भीड़ कम है। गिनेचुने ग्राहक बाजार में पूछताछ के लिए आ रहे हैं। उम्मीद है कि एक-दो दिन में कारोबार रफ्तार पकड़ेगा।

इधर, दुकानदार संजय मेहरा का कहना है कि उन्होंने नई-नई तरह की बिजली की मालाओं की रेंज मंगवाई हैं। इसके अलावा सजावटी सामान भी रखा है। लोग खरीददारी कर रहे हैं। मोमबत्ती विक्रेता सुभांगनी मल्होत्रा ने बताया कि दीपावली के लिए तरह-तरह की ऐपण, हस्तनिर्मित मोमबत्तियों, अरोमा मोमबत्तियां व मिठाई मोमबत्ती दुकान में रखी गई हैं। लोग व पर्यटक सजावट व दीपावली के लिए मोमबत्ती खरीदने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- त्योहार से पहले चमका हल्द्वानी: बाजार में सजावट का सामान खरीदने के लिए उमड़ी भीड़, तस्वीरों में देखें नजारा
विज्ञापन


10 रुपये से लेकर 30,000 तक की हैं मोमबत्तियां
मोमबत्तियों का हब कहे जाने वाले नैनीताल में दीपावली के लिए विशेष प्रकार की मोमबत्तियां भी दुकानों में सजाई गई हैं। मल्लीताल में मोमबत्ती की दुकानों में 10 रुपये से लेकर 30,000 रुपये तक की मोमबत्तियां रखी गई हैं। दुकान में रखी लगभग 30 किलो से ज्यादा वजन की मोमबत्ती पर्यटकों और ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दुकानदारों का कहना है कि विशेष प्रकार की बड़ी मोमबत्ती ऑर्डर पर बनाई जाती है, क्योंकि इसका कोई सांचा नहीं होता यह हाथ से बनानी पड़ती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें