2- रुद्रपुर के सिडकुल में ब्रिटानिया चौक के पास हाईवे पर टैंकर ने स्कूटी सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र 35 से 38 साल की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक स्कूटी से सिडकुल की तरफ जा रहा था और टैंकर की चपेट में आ गया।
Road Accident: टैंकर ने स्कूटी सवार युवक को रौंदा...मौत, शिनाख्त की कोशिश जारी; पुलिस ने मोर्चरी में भेजवाया शव
3- सितारगंज के शक्तिफार्म क्षेत्र में विवाहिता ने अपने पति पर नशीला पदार्थ खिलाने और अपने ही देवर पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने भाजपा नेता और अपने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर सौंपकर पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पति ने खिलाया नशीला पदार्थ: देवर ने बनाए संबंध, पीड़िता बोली- तीन माह पहले भाजपा नेता ने अपने भांजे के साथ...?
4- हल्द्वानी में जमीन धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों पर कार्रवाई के लिए भूमि धोखाधड़ी समन्वय समिति ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। मंगलवार को जमीन की खरीद-फरोख्त में हुई धोखाधड़ी की 53 शिकायतों को सुनने के बाद समिति अध्यक्ष और आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत ने 13 मामलों में एफआईआर कराने को कहा। उन्होंने सरकारी जमीन को भी अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
Nainital News: भूमि धोखाधड़़ी के 13 मामलों में दर्ज होगी एफआईआर
5- सितारगंज में ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर युवक से 15 लाख रुपये ठगने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। परिजनों ने बताया कि परिजनों ने जमीन, सोना गिरवी रख और ब्याज पर रुपये उधार लेकर 15 लाख जुटाए थे।
Udham Singh Nagar News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 15 लाख रुपये ठगे