नैनीताल रोड पर इन दिनों नैनीताल से हनुमानगढ़ तक सड़क के गड्ढों को भरने का काम किया जा रहा है। रविवार को तल्लीताल के वैष्णोदेवी मंदिर के समीप पैच कार्य के चलते लंबा जाम लग गया, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
रविवार का दिन हल्द्वानी और नैनीताल के लिए मुसीबत भरा साबित हुआ। दोनों जगह जाम के चलते स्थानीय लोगों से लेकर सैलानियों तक को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नैनीताल में पैचवर्क के चलते जाम लगा, जबकि हल्द्वानी में वीवीआईपी मूवमेंट ने रामपुर रोड पर काफी देर वाहनों की आवाजाही को रोके रखा।
विज्ञापन
नैनीताल रोड पर इन दिनों नैनीताल से हनुमानगढ़ तक सड़क के गड्ढों को भरने का काम किया जा रहा है। रविवार को तल्लीताल के वैष्णोदेवी मंदिर के समीप पैच कार्य के चलते लंबा जाम लग गया, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पीडब्ल्यूडी के एनएच खंड ने नैनीताल से धर्मशाला के बीच पैचवर्क कराया। इसके चलते शाम लगभग चार बजे डांठ से धर्मशाला तक यातायात को रोकना पड़ा। वाहनों का दबाव बढ़ने पर लंबा जाम लग गया। लगभग आधे घंटे तक लगे जाम में बाइक सवार भी फंसे रहे। इससे लाेगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात व्यवस्थित कराया। एनएच के सहायक अभियंता प्रमोद सुयाल ने बताया कि लगभग एक सप्ताह तक ज्योलीकोट से नैनीताल तक पैच कार्य किया जाएगा। इसमे यातायात व्यवस्था का पूरा ध्यान दिया जाएगा।
काफिला गुजारने के लिए रोक दी एंबुलेंस भी
हल्द्वानी शहर में सुबह साढ़े ग्यारह बजे के बीच एक वीवीआईपी का काफिला नहर कवरिंग रोड से होता हुआ टीपीनगर बाईपास से गुजरा। इस दौरान पुलिस ने डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल के पास सड़क के दोनों और दो-दो ई-रिक्शा खड़े करके वाहनों की आवाजाही रोक दी। यहां कुछ देर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसमें दो एंबुलेंस भी फंसी रहीं। वीवीआईपी के काफिले के रवाना होने के बाद रामपुर रोड पर वाहनों की आवाजाही सुचारू कराई गई।