राजस्व उपनिरीक्षकों की ओर से प्रमाण पत्र जांच का कार्य नहीं करने के कारण स्थायी, आय, जाति सहित अन्य प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। इस समस्या को देखते हुए डीएम ने कार्य प्रभावित होने के कारण जांच का काम अग्रिम आदेशों तक संग्रह अमीनों को सौंप दिया है।
रामनगर, हल्द्वानी, कालाढूंगी और लालकुआं तहसील में स्थायी, जाति, आय प्रमाणपत्रों की जांच का काम बंद है। राजस्व उपनिरीक्षकों ने सेवा के अधिकार अधिनियम के तहत मिलने वाले प्रमाण पत्र की जांच करने से साफ मना कर दिया था। इस कारण लोगों के जरूर प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। इससे आवेदकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए डीएम ने यह काम अग्रिम आदेशों तक संग्रह अमीनों को सौंप दिया है। ऐसे में आज से जरूरी प्रमाणपत्र बनने लगेंगे।
ये पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: कुमाऊं के इस मतदान केंद्र में सबसे कम मतदाता, जानें किस सीट पर हैं कितने वोटर