फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के चिराग सेन ने रचा इतिहास: सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियन का जीता खिताब, सीएम ने जताई खुशी

Mon, 25 Dec 2023 05:08 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा के चिराग राष्ट्रीय चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले उत्तराखंड के पहले बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।  युवा शटलर सेन ने शानदार प्रदर्शन कर पुरुष एकल वर्ग का खिताब अपने नाम किया। 
विज्ञापन
चिराग सेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा जिले के शटलर चिराग सेन ने गुवाहाटी, असम में आयोजित 85वीं सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। युवा शटलर सेन ने शानदार प्रदर्शन कर पुरुष एकल वर्ग का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने तेलंगाना के थारून एम को हराया। सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में पहली बार उत्तराखंड को स्वर्ण पदक प्राप्त हुए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर गृह क्षेत्र में खुशी की लहर है।

विज्ञापन


उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में अल्मोड़ा के चिराग सेन ने तेलंगाना के थारून एम को 21-14, 13-21, 21-9 के अंतर से पराजित कर चैंपियनशिप जीती।

उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, खेल सचिव अमित कुमार सिन्हा, उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत कई लोगों ने उन्हें, पिता और कोच डीके सेन और माता निर्मला धीरेन सेन को बधाई दी। उनकी इस उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें