फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: रुड़की में तैनात सेना के जवान का निधन, 2018 में बंगाल इंजीनियरिंग में हुए थे भर्ती; ये है वजह

Wed, 24 Jan 2024 03:14 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

रुड़की में तैनात भारतीय सेना के जवान का बीमारी से निधन हो गया। मंगलवार को सीताबनी स्थित घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन
death - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटाबाबा के ग्राम नोदा निवासी भारतीय सेना के जवान का बीमारी से निधन हो गया। मंगलवार को सीताबनी स्थित घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। हल्द्वानी से पहुंचे सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर जवान को अंतिम विदाई दी।

विज्ञापन




कोटाबाग नोदा गांव के गौरव लटवाल (24) 2018 में सेना में भर्ती हुए थे। पिछले एक साल से वह बंगाल इंजीनियर्स ग्रुप रुड़की में तैनात थे। दो जनवरी को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें रुड़की के सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से दो दिन बाद उन्हें आरआर हॉस्पिटल दिल्ली रेफर कर दिया गया। 18 दिन रहने के बाद 21 जनवरी की रात गौरव की मृत्यु हो गई। गौरव की पार्थिव देह मंगलवार सुबह घर पहुंची। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लग गया। 

ये पढ़ें- Uttarakhand: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने ट्रक को मारी जोरदार टक्कर, बिछी लाशें; परिवार कर रहा इस बात से इंकार


अंत्येष्टि के दौरान कैप्टन मोहन चंद कबडवाल, सुरेश लाल शाह, सूबेदार धारा बल्लभ नैनवाल, त्रिलोक सिंह, जीवन सिंह, कृपाल सिंह खत्री मौजूद रहे। गौरव अविवाहित थे। परिवार में माता-पिता, बड़ा भाई और दो बहनें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें