पुलिस का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आग से लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
बता दें कि, हीरानगर स्थित वीनस ट्रेडर्स की दुकान दो मंजिल पर है। लोगों ने सुबह दुकान और गोदाम से धुआं निकलता देखा और इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर बमुश्किल काबू पाया।