फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: लाइब्रेरी के घटिया निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, सीईओ को दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश

Wed, 25 Nov 2026 07:40 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल की माल रोड पर दुर्गा लाल शाह लाइब्रेरी भवन के घटिया निर्माण को हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेकर जनहित याचिका पर सुनवाई की।
विज्ञापन
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट ने नैनीताल की माल रोड स्थित दुर्गा लाल शाह लाइब्रेरी भवन के घटिया निमार्ण किए जाने के मामले में स्वत: संज्ञान लेने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सीईओ को दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि लाइब्रेरी के घटिया निर्माण के जिम्मेदार इंजीनियर और ठेकेदार के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


कोर्ट ने पूछा क्या ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया गया या नहीं। इस प्रकरण पर बोर्ड के सीईओ की बजाए अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिनव शाह कोर्ट में वर्चुअल पेश हुए। कोर्ट ने कहा कि इस प्रकरण में अभी तक दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है। ठोस निगरानी क्यों नहीं की गई। दोषी इंजीनियर और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई। शाह ने कहा कि लाइब्रेरी भवन नैनीताल नगर पालिका को हस्तांतरित कर दिया गया है और लकड़ी का रूद्रपुर स्थित बीबीसी टेस्ट हाउस नामक निजी लैब में जांच की गई थी और उपयुक्त पाए जाने के बाद ही प्रयोग में लाई गई।
विज्ञापन


कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी एवं न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें