फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: बहादराबाद मारपीट मामले में आरोपी पति को हाईकोर्ट से राहत

Tue, 17 Nov 2026 09:12 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल हाईकोर्ट ने हरिद्वार के थाना बहादराबाद में मारपीट के मामले में नामजद आरोपी पति मो. सदाब और अन्य याचिकाकर्ताओं के खिलाफ फिलहाल कोई दंडात्मक कार्रवाई न करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल हाईकोर्ट ने हरिद्वार जिले के थाना बहादराबाद में मारपीट के मामले में नामजद आरोपी पति मो. सदाब और अन्य याचिकाकर्ताओं को राहत देते हुए उनके खिलाफ फिलहाल कोई भी दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।

याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि यह पूरा मामला पारिवारिक और आपसी कलह का है। उन्होंने बताया कि याचिकाकर्ता मो.सदाब और नगमा का विवाह 3 मार्च 2024 को हुआ था। लेकिन किन्तु पति पत्नी में विवाद के कारण नगमा ने 10 अक्टूबर 2026 को अपने जेठ ताजीम व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। एफआईआर में दुष्कर्म का गंभीर आरोप याचिकाकर्ता के बड़े भाई ताजिम पर लगाया गया है, जो इस याचिका में पक्षकार नहीं हैं और परिवार पर दबाव बनाने के लिए ऐसे आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन



दूसरी ओर, राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि एफआईआर में धारा 64 की जगह टाइपिंग की गलती से धारा 61(1) दर्ज हो गई थी, जिसे जांच अधिकारी द्वारा केस डायरी में सुधार लिया गया था। साथ ही यह भी तर्क दिया गया कि याचिकाकर्ताओं के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने के सामान्य आरोप लगाए गए हैं। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने माना कि शादी के ढाई साल बाद उत्पन्न हुए इस पारिवारिक विवाद में सामान्य आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें