संतोष ट्राफी में उत्तराखंड को पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा। संतोष ट्राफी में उत्तराखंड को पूल बी में रखा गया है। उत्तराखंड स्टेट फुटबाल एसोसिएशन के सचिव अख्तर अली ने बताया कि रविवार को जम्मू में आयोजित प्रतियोगिता में उत्तराखंड और हरियाणा के बीच मैच खेला गया।
शुरुआत से ही दोनों टीमों ने बढ़िया खेला दिखाया। इसके बाद हरियाणा ने तेजी दिखाते हुए खेल के 10वें मिनट में एक गोल कर उत्तराखंड पर 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद उत्तराखंड ने मैच बराबरी के काफी प्रयास किए, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सचिव अख्तर अली ने बताया कि मंगलवार को उत्तराखंड का दूसरा मैच पंजाब से होगा।