फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Forest Fire: आग से धधक रहे जंगल, आंखों में जलन...सांस लेने की परेशानी लेकर अस्पताल पहुंच रहे लोग

Sat, 04 May 2024 12:16 PM IST
हीरा मेहरा संदीप कुमार, संवाद

सार

Uttarakhand Forest Fire: नैनीताल के जंगलों में आग से जीना दुश्वार हो रहा है। लगातार आग की घटनाओं के चलते चारों तरफ धुआं फैल चुका है। वातावरण में धुंध के कारण आंखों में जलन व सांस लेने में दिक्कत हो रही है। 
विज्ञापन
Uttarakhand Forest Fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वनाग्नि के कारण वन्यीजवों से लेकर आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वातावरण में धुंध फैलने से सांस लेने में दिक्कत के साथ ही आंखों में जलन की समस्या बढ़ गई है।

विज्ञापन

नैनीताल के आसपास के क्षेत्रों के जंगलों में आग से जीना दुश्वार हो रहा है। लगातार आग की घटनाओं के चलते चारों तरफ धुआं फैल चुका है। वातावरण में धुंध के कारण आंखों में जलन व सांस लेने में दिक्कत हो रही है। फिलहाल वनाग्नि बढ़ने से धुंध से राहत मिलने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है। 

बीडी पांडे अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एमएस दुग्ताल का कहना है कि अस्थमा के मरीजों को सांस लेने में भारी दिक्कत हो सकती है। शुक्रवार को ऐसी दिक्कत लेकर करीब पांच मरीज पहुंचे। बताया कि धुएं से एलर्जी के साथ आंखों में जलन के अलावा हृदय रोगियों को दिक्कतें हो सकती हैं। इससे बचने के लिए चश्मे, मास्क का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन


ये पढ़ें- Nainital Forest Fire: फिर आग की आगोश में पर्यटन नगरी, 16 घंटे तक धधकते रहे नैनीताल के जंगल; देखें तस्वीरें
विज्ञापन


आशियानों से गायब हुए पशु और पक्षी
जंगलों में आग के बाद पशु-पक्षी भी जान बचाने के लिए अपना आशियाने छोड़ रहे हैं। लंगूर, बंदर, घुरड़, कांकड़ समेत जंगली मुर्गियां भी आबादी की ओर रुख कर रही हैं। साथ ही भोजन की तलाश में भी पशु-पक्षी परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुए भी आबादी क्षेत्र में नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें