फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बैडमिंटन में उत्तराखंड का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। टाटा बैडमिंटन ट्रेनिंग सेंटर जमशेदपुर में आयोजित योनेक्स सनराइज ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने अपना डंका बजाया है। पुरुष, महिला, अंडर 19 बालक और बालिका युगल वर्ग का फाइनल जीतकर उत्तराखंड ने इतिहास रच दिया है। प्रतियोगिता के सभी वर्गों में खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन

चार और पांच सितंबर को हुई प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और झारखंड और उत्तराखंड ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के फाइनल में उत्तराखंड के पुरुष और महिला वर्ग के मुकाबले उत्तर प्रदेश से हुए। इस दौरान झारखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक वर्मा, टाटा स्टील स्पोर्ट्स के चीफ मुकुल विनायक चौधरी आदि मौजूद रहे। उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक ने कहा कि विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। सचिव बीएस मनकोटी,लोकेश नेगी, बलजीत सिंह डीके सेन ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें