फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: उत्तराखंड 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे आज

Sat, 25 Apr 2026 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के दो लाख परीक्षार्थियों का इंतजार आज खत्म होगा। शनिवार सुबह 10 बजे शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की परिणाम की घोषणा करेंगे। इसके बाद परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन

बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि इस साल 2,16,373 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। हाईस्कूल में 1,12,679 व इंटर में 1,03,442 परीक्षार्थी शामिल रहे। परीक्षा 21 फरवरी से 20 मार्च तक संपन्न हुई। 27 मार्च से 10 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य किया गया।
बोर्ड की ओर डाटा पंचिंग के बाद 25 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती इसकी घोषणा करेंगे। इसके साथ ही वर्ष 2025 सुधार परीक्षा द्वितीय के नतीजे भी जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


परीक्षा परिणाम को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी
बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि परीक्षा परिणाम जारी होने के साथ परीक्षार्थियों के कई सवाल होते हैं। नतीजों संबंधी, स्क्रूटनी समेत अन्य सवालों की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों में बोर्ड के संयुक्त सचिव सीपी रतूड़ी 6396178537, शोध अधिकारी शैलेंद्र जोशी 7055513072, प्रशासनिक अधिकारी राजीव रावत 7830403040 को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि परिणामों के साथ ही परीक्षार्थी परीक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें