नैनीताल। जिले में बढ़ते वन्यजीव हमलों के खतरे को देखते हुए वन विभाग ने क्षेत्रवासियों के लिए सख्त चेतावनी जारी की है। प्रभागीय वनाधिकारी आकाश गंगवार की ओर से जारी इस चेतावनी में लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से जंगलों या सुनसान स्थानों की ओर न जाएं। हाल के दिनों में वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।