फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल के चार खिलाड़ी खेलेंगे यूपीएल में

Sat, 19 Sep 2015 01:17 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर देहरादून में शुरू हो रही उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) में नैनीताल के कई खिलाड़ी भी छक्के-चौके उड़ाते नजर आएंगे।
विज्ञापन


 नैनीताल के चार खिलाड़ियों को यूपीएल में विभिन्न टीमों के लिए चयन हुआ है। यूपीएल का पहला मैच देहरादून में 27 सितंबर को पहला मैच खेला जाएगा। प्रतियोगिता में 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन


नैनीताल के सैय्यद रिहान मनु टिहरी टाइटन, सौरभ रावत बागेश्वर बुल, ललित रैकुनी पौड़ी राइडल्स और खीमराज चमोली पैंथर से खेलते नजर आएंगे।

 टिहरी टाइटन के लिए खेल रहे मनु ने बताया कि वह अपनी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करेंगे। इस प्रतियोगिता से उन्हें बेहतर मंच मिला है।

बागेश्वर बुल के आलराउंडर सौरभ रावत, पौड़ी राइडल्स के गेंदबाज ललित रैकुनी और चमोली पैंथर के गेंदबाज खीमराज ने बताया कि वह बेहतर प्रदर्शन से अपनी टीम को जिताने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


 देहरादून में अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी, तनुष क्रिकेट एकेडमी और रेंजर ग्राउंड में यह मैच खेले जाएंगे। करीब एक माह तक यूपीएल के मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें