हल्द्वानी। यूपीसीएल की कारगुजारी बिजली उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। विद्युत लाइन में लोड बढ़ने के कारण कमलुवागांजा बिजलीघर से जुड़ी परमानंद विहार काॅलोनी की बिजली कम लोड वाले फूलचौड़ सब स्टेशन से जोड़ दी गई लेकिन यहां के निवासियों को अब भी राहत नहीं मिली है।
पीलीकोठी क्षेत्र की परमानंद विहार काॅलोनी में इन दिनों लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल इस काॅलोनी की बिजली पीक सीजन में फूलचौड़ सब स्टेशन से जोड़ दी गई। अब स्थिति यह है कि लाइन में फॉल्ट होने पर शटडाउन तो फूलचौड़ वाले देते हैं जबकि लाइन को कमलुवागांजा सब स्टेशन के कर्मचारी दुरुस्त करते हैं। कॉलोनी में बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण रात-बेरात लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-
मामला संज्ञान में आया है, जल्द ही परमानंद विहार की बिजली पहले की तरह कमलुवागांजा बिजलीघर से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। - बेगराज सिंह, अधिशासी अभियंता, यूपीसीएल