फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jamrani Dam Project: बांध बनाने में यूपी करेगा 600 करोड़ की मदद, निर्माण और पुनर्वास में होंगे खर्च

Wed, 26 Oct 2022 04:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी

सार

जमरानी बांध परियोजना के निर्माण में 2584.10 करोड़ का खर्च आना है। इस पर वित्त मंत्रालय की ओर से अंतिम मुहर लगने का इंतजार है।
विज्ञापन
रुपये(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमरानी बांध परियोजना से उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश की लाखों की आबादी का गला तर होगा। साथ ही खेतों की प्यास भी बुझेगी। जमरानी बांध से नहरों के जरिये यूपी के बरेली और रामपुर जिले तक पानी पहुंचना है। इसके लिए यूपी सरकार बांध के निर्माण में 600 करोड़ रुपये का सहयोग करेगी। यह धनराशि बांध और नहरों के निर्माण के साथ ही प्रभावितों के पुनर्वास पर खर्च किए जाएंगे।

विज्ञापन


जमरानी बांध परियोजना के निर्माण में 2584.10 करोड़ का खर्च आना है। इस पर वित्त मंत्रालय की ओर से अंतिम मुहर लगने का इंतजार है। सिंचाई से संबंधित कार्यों के लिए पीएमकेएसवाई की ओर से 90 प्रतिशत धनराशि खर्च की जानी है जबकि शेष कार्यों के लिए यूपी और उत्तराखंड सरकार धनराशि देंगे। परियोजना के निर्माण में यूपी सरकार का 600 करोड़ रुपया अंश निर्धारित किया गया है जबकि शेष खर्च उत्तराखंड सरकार वहन करेगी।

परियोजना प्रबंधक हिमांशु पंत ने बताया कि बांध परियोजना के निर्माण में जितनी लागत आएगी उसमें यूपी सरकार भी शेयर होल्डर रहेगी। यूपी सरकार 600 करोड़ रुपये देगी। इस धनराशि को बांध और नहर के निर्माण के साथ ही पुनर्वास कार्यों में भी खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन


यूपी और उत्तराखंड की डेढ़ लाख हेक्टेयर भूमि की होगी सिंचाई
जमरानी बांध परियोजना से यूपी और उत्तराखंड की कुल 150302 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी। इसमें उत्तराखंड की 34720 हेक्टेयर और उत्तर प्रदेश की 115582 हेक्टेयर भूमि शामिल है। उत्तरप्रदेश की सिंचाई के लिए 61 मिलियन क्यूबिक मीटर और उत्तराखंड की सिंचाई के लिए 38.6 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें